कोरोना जैसी महामारी के समय देश के प्रत्येक नागरिक को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किये गए। जीवन को बचाने के लिए सरकार द्वारा 21 दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया।
ऐसे में इस महामारी की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित मजदूर वर्ग हुआ। मजदूरों को रोजगार प्राप्त नहीं हो सकते जिस कारण वे आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए मदूर सहायता योजना को शुरू किया गया।

इस आर्टकिले के माध्यम से हमारे द्वारा आपको मध्य प्रदेश की मजदूर सहायता योजना से सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी।
Madhya Pradesh Majdur Sahayata Yojana
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के श्रमिकों एवं ध्याड़ी मजदूरों का ध्यान रखने के लिए इस योजना को लांच किया गया। इस योजना के अंतर्गत राज्य के वे सभी श्रमिक जो श्रम विभाग के अंतर्गत रजिस्टर्ड हैं उन्हें सरकार द्वारा 1000 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस आर्थिक सहायता से राज्य के श्रमिकों द्वारा लॉकडाउन के समय की अपनी मूलभूत आवश्यकताओं को खरीदा गया। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार ने राज्य के नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की।
आर्टिकल | मजदूर सहायता योजना |
राज्य | मध्य प्रदेश |
विभाग | सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग मध्य प्रदेश सरकार |
उद्देश्य | श्रमिकों को कोरोना काल के समय में आर्थिक सहायता प्रदान करना है |
लाभार्थी | मध्य प्रदेश के पंजीकृत श्रमिक |
आर्थिक सहायता राशि | 1000 रूपये |
माध्यम | – |
मध्य प्रदेश मजदूर सहायता योजना का उद्देश्य
इस योजना को शुरू करने का राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी की मार झेल रहे श्रमिकों को लॉकडाउन के समय में आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सक्षम बनाना है। इस योजना के द्वारा राज्य के श्रमिक अपनी आवश्यकताओं को पूरा कर पायेंगें।
इस योजना से राज्य के पंजीकृत श्रमिकों को जीवनयापन करने के लिए यह सहायता दी जाएगी। वे इस सहायता से खाद्य सामग्री जैसी सामग्री लें एवं कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए घरों में ही रहें।
MP Majdur Sahayata Yojana लाभ एवं विशेषताएं
- इस योजना में राज्य के श्रमिकों को 1000 रूपये की आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
- यह सहायता पंजीकृत श्रमिकों (जैसे- कूड़ा बीनने वाले, रिक्शे वाले, दिहाड़ी मजदूर आदि) को प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के माध्यम से राज्य के जनजातीय परिवारों को सरकार द्वारा दो महीने की अग्रिम सहायता राशि 2000 रूपये प्रदान किये जायेंगें।
- इस योजना का लाभ श्रमिक के बैंक अकाउंट में डीबीटी किया जायेगा।
- इस योजना में प्राप्त सहायता राशि से श्रमिक अपने एवं अपने परिवार के लिए खाद्य सामग्री का प्रबंधन कर सकता है।
- इस योजना के द्वारा कोरोना से आये आपातकाल के समय श्रमिक एवं उनके परिवारों को सक्षम बनाया गया।
- मध्य प्रदेश राज्य के 80 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को इस योजना द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।
एमपी मजदूर सहायता योजना पात्रताएं
- इस योजना का लाभार्थी मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
- लाभार्थी सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिक होना चाहिए।
मध्य प्रदेश मजदूर सहायता योजना आवेदन करें
यदि आप इस योजना के पात्र हैं एवं आप इस योजना द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको बता दें। इस योजना के आवेदन हेतु आपको कुछ करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार द्वारा इस योजना के आवेदन सम्बंधित कोई भी जानकारी प्रदान नहीं की गयी है।
मध्य प्रदेश के श्रम विभाग में पंजीकरण होने से आपको सरकार द्वारा आर्थिक सहायता स्वतः ही प्रदान कर दी जाएगी। राज्य के जिन श्रमिक नागरिकों का पंजीकरण नहीं हुआ है वे नजदीकी श्रम विभाग में जा कर पंजीकरण कर सकते हैं एवं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
MP Majdur Sahayata Yojana से सम्बंधित प्रश्न एवं उत्तर
मध्य प्रदेश मजदूर सहायता योजना के लाभार्थी कौन हैं?
Madhya Pradesh Majdur Sahayata Yojana में राज्य सरकार द्वारा कितनी रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी?
MP Majdur Sahayata Yojana क्या है?
एमपी मजदूर सहायता योजना का आवेदन कैसे करें?
मध्य प्रदेश मजदूर सहायता योजना से राज्य के कितने श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी?
MP Majdur Sahayata Yojana का उद्देश्य क्या है?